कैसे जाने कौन से राग का गाना है?
This song belong to which raga ?
संगीत सीखने वाले विद्यार्थीयों कि यह सबसे बडी समस्या होती है और यही उनका प्रश्न होता है कि कैसे जाने कौन से राग का गाना है ?
संगीत सीखना इतना आसान नही होता जितना हम समझते हैं क्योंकि संगीत का मतलब होता है साधना और साधना करना एक अत्यंत कठिन कार्य होता है तो उसी प्रकार संगीत को अपने अंदर उतारना भी कठिन कार्य होता है। कहने का अर्थ यह है कि - यदि संगीत सीखना है तो आपको अधिक मेहनत कि आवश्यकता होती है और आपको मन और लगन के साथ संगीत सीखना होगा।
यदि आपको राग के बारे मे ज्यादा नही पता है तो आप पहले नीचे LABELS पर क्लिक करके "राग और थाट" के LESSON देख ले उसके बाद आपको यह प्रश्न पूंछने कि आवश्यकता ही नही होगी।
क्योकिं अगर आपको राग और थाट के बारें नही पता है तो आपको बिलकुल भी नही पता चलेगा कि कौन से राग में गाना गाया या बजाया जा रहा है। जैसे ENGLISH सीखनें के लिए जरूरी होता है A, B, C, D, जानना उसी प्राकार संगीत सीखने के लिए जरूरी होता हैं संगीत का वर्णमाला ज्ञान। जिसकी सुरुआत सरगम से होती है और राग - थाट आदि आगे के पाठ में सिखाया जाता है।
कैसे जाने कौन से राग का गाना है? इसका उत्तर आपको अपने आपसे मिल जाएगा जब आप संगीत में राग को समझनें लगेंगे क्योंकि राग सबसे महत्वपूर्ण होता है संगीत में, राग अलग अलग होते है प्रत्येक राग में कम से कम 5 और ज्यादा से ज्यादा 7 या इससे अधिक स्वर हो सकतें है, जैसे - बिलावल, शिवरंजनी, यमन, दीपक,भीम पलासी आदि।
उपरोक्त दिये गये रागो में सभी राग एक दूसरे से भिन्न है, क्योंकि प्रत्येक राग का अपना अलग ही स्वर परिवार होता है, जिससे उसकी पहचान होती है, इसके बारे में जानने के लिए आपको रागो का अच्छे से ज्ञान होना बहोत जरूरी है क्योंकि राग के आरोह- अवरोह जान लेने से आप ये नही कह सकते है कि आपको इस राग की पूरी जानकारी हो गयी। क्योंकि एक राग में बहुत बाते होती है समझने के लिए जैसे - आरोह- अवरोह, समय, वादी, समवादी, जाति, राग बंदिश, आलाप, तान आदि। उसके बाद आप को समझ आयेगा कि हर राग कि पहचान कैसे होती है।
क्योंकि प्रत्येक राग कि अपनी अलग ही फीलिंग होती है। जब तक किसी राग में फील न आये समझियें कि कुछ कमी है, और आपको अधुरा सा लगेगा अगर राग सही तरीके से नही गाया या बजाया जाएगा।
धन्यवाद, अगर आपको अच्छा लगा हो तो कृपया COMMENTS जरुर बताएं क्या सीखने को मिला आपको
और आप हमारे YOUTUBE CHANNEL से भी VIDEO के माध्यम से सीख सकते है। लिंक 👇 नीचे दिया गया है आप क्लिक करके जा सकते है।
।। इन्सान होना भाग्य की बात है और संगीतकार होना सौभाग्य की बात है।।
PLEASE LIKE AND SUBSCRIBE MY YOUTUBE CHANNEL : SHEKHAR TRICKY
............THE END............




No comments:
Post a Comment
Please Comment Your Questions: