Q.1 संगीत
किसे कहते है?
गायन, वादन, नृत्य इन तीनों कलाओं को संगीत
कहते हैं।
Q.2 सप्तक
किसे कहते हैं?
सात स्वरों के समूह को सप्तक कहते है।
Q.3 सप्तक
कितने प्रकार के होते हैं?
सप्तक तीन प्रकार के
होते है।
1 मन्द्र सप्तक
2 मध्य सप्तक
3 तार सप्तक
Q.4 मंद
सप्तक के स्वरो की क्या पहचान होती है?
मंद सप्तक के स्वरो के नीचे बिंदु आती
है।
जैसे- स़ रे ग़ म़ प़ ध़ ऩि ।
Q.5 मध्य
सप्तक के स्वरो की क्या पहचान होती है?
मध्य सप्तक के स्वरो में कोई बिंदु नहीं
होती है।
जैसे- स रे ग म प ध नि ।
Q.6 तार
सप्तक के स्वरो की क्या पहचान होती है?
तार सप्तक के स्वरो के ऊपर बिंदु होती
है।
जैसे- सं रें गं मं पं धं निं ।
सात शुद्ध स्वर
स, रे, ग, म, प, ध, नि ।
चार कोमल स्वर
रे_ ग_ ध_ नि_
एक तीव्र स्वर
मॆ
इस प्रकार कुल
मिलाकर 12 स्वर होते हैं।
पूरा नाम-
स षडज
रे ऋषभ
ग गंधार
म मध्यम
प पंचम
ध धैवत
नि निषाद


Hello sir what a nice we want to more about this topic more and more knowledge
ReplyDeleteNice
ReplyDeleteनमस्कार, क्या आप बता सकते है कि पियानो में “सा” क्या होता हैं
ReplyDeleteYes In a Octave starting firts key is your Sa
Delete