सप्तक क्या है? हारमोनियम में सप्तक क्या होता है ? | What is Saptak in Harmonium | Keyboard? - Shekhar Music Academy
ALL SONG'S LYRICS IN HINDI & ENG.
!! इन्सान होना भाग्य की बात है और संगीतकार होना सौभाग्य की बात है !!
संगीत- गायन, वादन, सुर, लय, ताल, थाट, राग, सरगम, पकड़, आलाप, बंदिश, सरगम गीत, INDIAN & WESTERN PATTERNS

IF YOU WANT TO PLAY ANY MUSICAL INSTRUMENTS SPECIALY KEYBOARD AND HARMONIUM THEN YOU ARE AT THE RIGHT PLACE AND CLICK ON SHEKHAR MUSIC ACADEMY TO LEARN FROM VIDEOS ON MY YOUTUBE CHANNEL "SHEKHAR MUSIC ACADEMY"

03 February 2021

सप्तक क्या है? हारमोनियम में सप्तक क्या होता है ? | What is Saptak in Harmonium | Keyboard?

सप्तक क्या है ? यदि आप एक संगीतकार या संगीत वादक है तो आपके लिए यह जानना अधिक आवश्यक है कि सप्तक क्या होता है। वाद्य यंत्र में सप्कत का क्या महत्व है, यदि आपको भी नहीं पता सप्तक के बारे में तो आगे पढियें -  

सप्तक

परिभाषा -
सप्तक अर्थात सात स्वरो का समूह, सात स्वरो के समूह को सप्तक कहा जाता है।

सप्तक के प्रकार -
सप्तक मुख्यतः तीन प्रकार के होते है- मंद्र सप्तक, मध्य सप्तक, तार सप्तक। हारमोनियम में मुख्यतः तीन सप्तक होते है लेकिन "Musical Instrument Keyboard" में 3, 5 और 7 सप्तक भी होते है। जिसे अति मंद्र और अति तीव्र या अति तार सप्तक कहते है।

महत्वपूर्ण सप्तक

महत्वपूर्ण सप्तक -
संगीत में प्रत्तेक सप्तक का अपना एक अलग ही महत्व होता है, मुख्यतः गाने के लिए मध्य सप्तक का और बजाने के लिए (Music) तार सप्तक का प्रयोग किया जाता है।

मंद्र सप्तक

मंद्र सप्तक का प्रयोग -
मंद्र सप्तक का प्रयोग मुख्यतः Keyboard में बांये हाथ के लिए प्रयोग किया जाता है। जिससे कार्ड लगाया जाता है गानो के अनुसार अलग अलग कॉर्ड लगाये जाते है।

विशेष-
सभी प्रकार के वाद्य यंत्रो में एक जैसे ही सप्तक होते है, क्योकि भारतीय संगीत में सात सुर होते है और जैसा कि उपरोक्त परिभाषा में बताया गया है कि सात स्वरो के समूह को सप्तक कहते है। कहने का अर्थ है कि सभी वाद्य यंत्रो में जिसमें सात सुर होते है उसमें सप्तक अवश्य होता है।


👉यदि आपको इस जानकारी से कुछ नया सीखने को मिला है तो कृपया Comment करके अवश्य बताएं।
धन्यवाद!!








 


।। इन्सान होना भाग्य की बात है और संगीतकार होना सौभाग्य की बात है।।
PLEASE LIKE AND SUBSCRIBE MY YOUTUBE CHANNEL : SHEKHAR TRICKY

............THE END............

1 comment:

Please Comment Your Questions: